Punjabi Actress Suchita Kaur Commit Suicide: पंजाब की पॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने सामने आई है। पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक मॉडल और एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। हम बात कर रहे हैं पंजाबी एक्ट्रेस सुचिता कौर उर्फ इनायत की। मंगलवार को 23 साल की मॉडल और एक्ट्रेस इनायत का शव फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। शव के पास एक्ट्रेस का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमे उसने साफ-साफ शब्दों में आत्महत्या का कारण लिखा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
बता दें कि, इनायत ने 4 पंजाबी गानों की एलबम में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। एक्ट्रेस मूल रूप से होशियारपुर की रहने वाली थी, लेकिन काम की वजह से वो जीरकपुर की सोसायटी में किराए के 1-बीएचके फ्लैट में रह रही थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर जांच के दौरान पुलिस को इनायत की एक डायरी पड़ी मिली। जिसमें एक्ट्रेस ने अंग्रेजी में अपना सुसाइड नोट लिखा था। इनायत ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो काम न मिलने से परेशान है और तनाव से जूझ रही है। अब उसके लिए ये सब सेहना मुश्किल हो गया, इसलिए वो अपनी जिंदगी को खत्म कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: सरकारी आदेश और आम जन की सुरक्षा ताक पर, अभी से पटाखे स्टोर करने लगे कारोबारी
अगले हफ्ते घर जाने वाली थी एक्ट्रेस
इनायत के भाई आकाश ने बताया कि वो हर हफ्ते होशियारपुर में अपने परिवार से मिलने जाती थी, लेकिन इन दिनों वो एक वेब सीरीज में काम कर रही थी। जिसकी वजह से वो शनिवार घर नहीं आई, उसने कहा कि वो अगले हफ्ते घर आएगी। लेकिन रविवार को अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दर्ज किया केस
जीरकपुर थाना प्रभारी सिमरजीत सिंह शेरगिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई आकाश की शिकायत पर धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनायत की मौत की खबर जैसे ही पॉलीवुड फील्ड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक पहुंची, पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
6 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
17 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
23 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines