Industry Friendly Policies In Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार तरफ से कई इंवेस्टमेंट इवेंट किए जा रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश की मान सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को और अधिक उद्योग-अनुकूल बनाने के कोशिश जारी हैं।
इसको लेकर श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation Of Indian Industry) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपतियों के साथ बैठक में भाग लिया। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि पंजाब में उद्योग हितैषी नीतियों को उनकी सलाह से लागू किया जाएगा ताकि उद्योगपति बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।
सेक्टर 31 स्थित सीआईआई कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान सोंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल को अन्य संबंधित विभागों की वेबसाइटों के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि उद्योगपतियों को अलग-अलग मंजूरियां बिना किसी परेशानी के मिल सकें।
ढाई सालों में करोड़ों रुपए का निवेश
उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में पंजाब में करीब 88,000 करोड़ रुपए का निवेश आया है और यह गति तेजी से जारी है। सोंड ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब की नीतियां देश में सबसे बेहतरीन हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से पंजाब के विकास में योगदान देने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी उद्योग राज्य से बाहर न जाए और उद्योगपतियों की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि मोहाली को आईटी उद्योग में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस दौरान उद्योगपतियों ने मंत्री के साथ कई सुझाव साझा किए और अपनी चुनौतियों पर चर्चा की।
सोंड ने आश्वासन दिया कि सरकार सीआईआई प्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेती है और इन मुद्दों को कम से कम समय में हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्योगपतियों की ओर से कुछ नीतियों, सुझावों और मांगों के बारे में सोंड ने कहा कि संबंधित मुद्दों पर जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करके उनका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरी टीम ‘सरकार तुड़वाए द्वार’ योजना पर काम करती है, जिसके तहत वे सीधे लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और यही तरीका उद्योगों के लिए भी अपनाया जाएगा। उद्योगपतियों को अब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार खुद उनके पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।
श्रमिक-हितैषी योजनाओं का लाभ
सोंड ने सभी सीआईआई सदस्यों को पंजाब का ब्रांड एंबेसडर बनने और राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उद्योगपतियों से श्रम विभाग द्वारा पेश की गई श्रमिक-हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ओर से ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनसे उद्योगपतियों को लाभ मिल सकता है।
इससे पहले सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अभिषेक गुप्ता ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उद्योगों की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में राज्य भर के प्रमुख उद्योगपतियों के अलावा इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा, श्रम विभाग के प्रबंध सचिव मनवेश सिंह सिद्धू और सीआईआई पंजाब के उपाध्यक्ष अमित जैन भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- पंजाब की जेलों को सुधार गृह बनाने का प्रयास, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का औचक निरीक्षण
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines