Punjab Will Become a Garbage Free: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए आयाम तलाशे जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा हैं। इसी के तहत अब पंजाब को कचरा मुक्त बनाने के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने खन्ना शहर में डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन प्लांट के पहले पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है।
डोर-टू-डोर होगा कलेक्ट होगा कचरा
कैबिनेट मंत्री सोंद ने बताया कि 4 करोड़ रुपये की लागत वाला यह पायलट प्रोजेक्ट एक साल तक चलेगा। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पंजाब के बाकी इलाकों में भी शुरू किया जाएगा। पंजाब सरकार राज्य को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना शहर के हर वार्ड के घर-घर से गीला और सूखा कूड़ा-ठोस कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। इसके साथ ही खन्ना शहर में किसी भी जगह पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बढ़ी स्कूल की छुट्टियां, पर जारी रहेगी पढ़ाई; जानें क्या कहता है UT प्रशासन का आदेश
60 मिनट के भीतर होगा समस्या का समाधान
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना के सभी रिहायशी, कमर्शियल और स्ट्रीट वेंडर्स को एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया जाएगा, जो एक ऐप से जुड़ा होगा। कूड़ा उठाने का एक मामूली बिल हर यूजर को मैसेज के जरिए उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यूजर बिल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भर सकते हैं। इसके लिए एक शिकायत सेल भी स्थापना की जाएगी। जिसका टोल फ्री नंबर 1800-121-5721 है। इस नंबर पर शिकायत करने के 60 मिनट के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines