Punjab Govt Pilot Project: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ- साथ राज्य को एक आर्दश राज्य बनाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा कई जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने बीते दिन राज्य को कचरा मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत प्रदेश के खन्ना शहर से की है।
खन्ना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस नेक काम के लिए 4.8 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट 1 दिसंबर 2024 को शुरू किया जाएगा। एक साल के अंदर ही इसके नतीजे दिखने लगेंगे। इस शहर में इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पंजाब के क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने अपने इस लक्ष्य की तरफ पहला कदम उठाते हुए खन्ना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 100 लाख मीट्रिक टन के पार हुई धान की खरीद; जानें कितना है सरकार का लक्ष्य
‘रंगला पंजाब’ में बदलेगा राज्य
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शहर के हर वार्ड में हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सुनिश्चित करेगा कि शहर में खुलेआम सड़कों पर कचरा न फेंका जाए, इससे स्वच्छ और अधिक सुंदर वातावरण बनेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना के सभी निवासियों, व्यवसायियों और रेहड़ी-पटरी वालों को एक विशिष्ट उपयोगकर्ता संख्या जारी की जाएगी, जो उन्हें एक ऐप से जोड़ेगी। प्रत्येक उपयोगकर्ता को उनके मोबाइल फोन पर SMS के जरिए मिनिमम कचरा संग्रह शुल्क भेजा जाएगा। पंजाब को कचरा मुक्त बनाया जा सके और इसे ‘रंगला पंजाब’ में बदला जा सके।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines