हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विजीलैंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, सहायक सब-इंस्पेक्टर को 35,000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से थाना सिटी-2 मालेरकोटला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर दिलबर खान को 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर को मुहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मिलख, मालेरकोटला की शिकायत पर पकड़ा गया है।

सब इंस्पेक्टर ने की थी 45 हजार रुपए की मांग

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के आर्थिक अपराध विंग के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे रिश्तेदारों के झगड़े सम्बन्धी दर्ज केस में समझौता करवाने और हाई कोर्ट में केस रद्द करवाने के लिए बयान देने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त ए. एस. आई. रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10, 000 रुपए पहले ही ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।

इस ए. एस. आई. के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

(Diazepam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें