बठिंडा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल करने में जुटे सतर्कता विभाग (Vigilance Bureau) ने मंगवार को बठिंडा में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आज यहां बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) में तैनात सुपरवाइजर हरमेल कौर को 18 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले के तलवंडी साबो बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO) में तैनात सुपरवाइजर हरमेल कौर को इलाके के गांव भागीवांदर की रेशमा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसकी भतीजी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भर्ती करने की बजाय, सुपरवाइजर हरमेल कौर ने 80 हजार रुपए की मांग की, लेकिन जैसे-तैसे 60 हजार में सौदा तय हो गया। सुपरवाइजर पहले ही 35 हजार रुपए पहले ही ले चुकी थी और अब बाकी रकम के लिए दबाव बना रही है।
इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी सुपरवाइजर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के बठिंडा थाने में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
59 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
2 hrs ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
17 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
1 day agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
2 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines