हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में दूध हुआ मंहगा, इस तारीख से होगा 1 लीटर पर 2 रुपये का इजाफा

पंजाब में वेरका दूध ब्रांड ने अपने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। 30 अप्रैल 2025 से 1 लीटर दूध पर 2 रुपये का इजाफा होगा। आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण है।

विज्ञापन
milk price hike

पंजाब में सबसे ज्यादा बिकने वाला दूध ब्रांड वेरका (Verka) अब महंगा हो गया है। वेरका ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस बढ़ी हुई कीमत का असर 30 अप्रैल 2025 से दिखाई देगा। कंपनी ने साफ किया है कि सभी प्रकार के दूध, चाहे वो टोंड हो, फुल क्रीम हो या डबल टोंड अब 2 रुपये प्रति लीटर ज्यादा कीमत पर मिलेगा।

कीमतें क्यों बढ़ीं?

वेरका के अधिकारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ी वजह है दूध उत्पादन की लागत में इजाफा। पशु चारे, बिजली, ट्रांसपोर्ट और प्रोसेसिंग की लागत पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा किसानों को भी सही दाम देना जरूरी है। कंपनी ने कहा कि दूध किसानों के हितों की रक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि वे दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें और घाटे में न जाएं।

वेरका के सभी दूध वेरिएंट्स होंगे महंगे

वेरका का दूध पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अब जो नई कीमतें लागू होंगी, उनके अनुसार फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ेगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपये महंगा होगा, छोटे पैक जैसे 500 मि.ली. या 200 मि.ली. वाले दूध के पैकेट पर भी इसी तरह से कीमत बढ़ेगी, जितनी बड़ी पैक पर बढ़ी है उसी हिसाब से। वेरका ने यह भी कहा है कि दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगाऔर ग्राहक पहले की तरह शुद्ध और सेहतमंद दूध का आनंद ले सकेंगे।

ग्राहकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

दूध की कीमत बढ़ने से आम लोग परेशान हो सकते हैं क्योंकि दूध रोज की जरूरत की चीज है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी दिखाई है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि अगर इससे किसानों को फायदा मिलता है तो यह ठीक है। एक ग्राहक ने कहा, “2 रुपये ज्यादा नहीं हैं, लेकिन अगर हर चीज के दाम ऐसे ही बढ़ते रहेंगे तो आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।” अब देखना होगा कि दूध के इस नए दाम का बाजार पर क्या असर पड़ेगा और क्या दूसरी कंपनियां भी वेरका की तरह दूध महंगा करेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें