हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

यूनिवर्सिटी में तबीयत खराब होने पर छात्रा पहुंची प्रोफेसर के पास, नहीं मिली छुट्टी, हो गई मौत

विज्ञापन

Punjab University Student Death, पटियाला: एक बार फिर से पंजाब यूनिवर्सिटी चर्चा में आया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी में गुरुवार को विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं छात्रों ने तो यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग के प्रोफेसर सुरजीत सिंह के साथ भी मारपीट की। छात्रों के हंगामे को शांत करने के लिए आई पुलिस के साथ विद्यार्थियों ने धक्कामुक्की की। यूनिवर्सिटी में ये बवाल एक छात्रा की मौत के बाद से भड़का है।

विद्यार्थियों आरोप है कि पंजाबी विभाग के प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने बीमार छात्रा को मांगने पर छुट्टी नहीं दी, उल्टा उसे बहुत डांटा, जिसकी वजह से छात्रा की हालत खराब हो गई। इसके बाद छात्रा की मौत हो गई।

प्रोफेसर पर हमला बर्दाश्त नहीं

वहीं, इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन दलजीत अमी ने कहा कि छात्रों द्वार प्रोफेसर पर हमला बेहद शर्मनाक है। इसे किसी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यूनिवर्सिटी की तरफ से जल्द ही हमलावरों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई; अवैध तरीके से लाया शराब का जखीरा पकड़ा

मृतक छात्रा की पहचान

मृतक छात्रा की पहचान बठिंडा के गांव चौके की रहनी वाली जश्नप्रीत कौर के रूप में हुई है। जश्नप्रीत पटियाला के पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटेग्रेटिड कोर्स में प्रथम साल की स्टूडेंट थी। बता दें कि ये कोर्स 5 साल का होता है।

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार, जश्नप्रीत कौर बुधवार को सुबह यूनिवर्सिटी पढ़ने गई थी। सुबह ही 9 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर ले गए। सेंटर में जश्नप्रीत कौर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे करीब जश्नप्रीत कौर के परिवार वाले आए और उसे साथ ले गए। लेकिन बुधवार की देर रात को ही बठिंडा में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह जश्नप्रीत कौर के मौत की खबर पूरी यूनिवर्सिटी फैल गई। इस खबर को सुनते ही विद्यार्थी भड़क उठे और इकट्ठा होकर वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्रोफेसर सुरजीत सिंह के साथ मारपीट भी की।

छात्रों का आरोप

वहीं, यूनिवर्सिटी के कई छात्रों ने बताया कि प्रोफेसर सुरजीत सिंह छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है। हमेशा वो छात्रों के साथ गाली-गलौज करते है। जश्नप्रीत कौर बीमार थी, जब उसने छुट्टी मांगी तो प्रोफेसर सुरजीत उसे डांट दिया और छुट्टी के लिये मना कर दिया। इस वजह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें