Punjab Cabinet Minister Anmol Gagan Mann Got Married: पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आखिरकार आज एडवोकेट शहबाज सिंह सोही के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मंत्री अनमोल गगन मान और एडवोकेट शहबाज सिंह सोही की शादी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहाली स्थित जीरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में हुई। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे और नवविवाहित जोड़ी को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की बधाई दी। पंजाब कैबिनेट मंत्री की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
वायरल हो रही शादी की तस्वीरें
वायरल हो रही शादी की तस्वीरों में मंत्री अनमोल गगन मान और शहबाज सिंह सोही शादी के जोड़े में काफी लाजवाब लग रहे हैं। जहां अपने इस खास मौके पर मंत्री अनमोल गगन बेबी पिंक कलर के लहंगे में कहर ढाह रही हैं, वहीं उनके शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने हुए दिखे। दोनों ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में आनंद कारज किया और नाभा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। मंत्री अनमोल गगन के पति पेशे से वकील हैं और एक कारोबारी घराने से ताल्लुक रखते हैं। शहबाज का जीरकपुर में रियल एस्टेट का काम भी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की कैबिनेट मंत्री के हाथों पर लगी ‘साजन’ के नाम की मेहंदी, तस्वीरों में शर्माती दिखीं अनमोल गगन
शादी के बाद चंडीगढ़ में ही रहेंगी मंत्री अनमोल
मंत्री अनमोल गगन शादी के बाद पति शहबाज के परिवार के साथ चंडीगढ़ में ही रहेंगी। बता दें कि मंत्री अनमोल गगन मान राजनीति में आने से पहले एक मशहूर सिंगर थीं। उन्होंने साल 2014 से लेकर 2020 के बीच में कई हिट पंजाबी सॉन्ग गाए हैं। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा और अपना पूरा समय राजनीति को दे दिया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की टिकट पर हलका खरड़ से चुनाव लड़ा और अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को भारी मतों के अंतर से हरा दिया।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
13 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
22 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines