Punjab top gangsters: पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है. यह आहट है लॉरेस बिश्नोई ओर गोल्डी बराड़ के बीच. गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. बेशक सुरक्षा एजेंसियां इसको लेकर चौकस हैं. लॉरेस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है और गोल्डी बराड़ अमेरिका में किसी अज्ञात स्थान पर छिपा है. गोल्डी ,लॉरेस बिश्नोई और जग्गू तब हाईलाइट ज्यादा हुए जब इन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाया और उसकी साजिश रची ओर विदेशी हथियार जुटाए, जिसके बाद इनकी चर्चा देश ओर विदेश दोनों में होने लगी थी और यह तीनों पक्के दोस्त भी थे लेकिन इनमें सबसे पहले जग्गू इनसे इस लिए अलग हो गया क्योंकि तरनतारन जिले की गोबिंदवाल साहिब जेल में बंद जग्गू के दो गैंगस्टरों की हत्या की गई थी जिसकी जिम्मेवारी गोल्डी बराड़ ने ली थी जिसके बाद जग्गू ओर लॉरेंस बिश्नोई के रास्ते अलग अलग हो गए थे.
जान के दुश्मन बने करीबी दोस्त
अब जग्गू ओर लॉरेंस बिश्नोई एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं. इनके गैंग भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका कनाडा में भी एक्टिव हैं और अब यह पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी इन गैंग की आपसी दुश्मनी की आहट सुनाई दे सकती है, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं. वहीं भारत के बाहर अमेरिका और कनाडा में भी इनके लोग एक दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं और कनाडा में तो लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को आतंकवाद का दर्जा दिया जा चुका है और कैलिफोर्निया के फ्रेंसनो में बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर पिछले दिनों में जो हमला हुआ, उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गैंगवार की आहट सुनने को मिलने लगी है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाला एनकाउंटर में गिरफ्तार, दो राज्यों में 4 जगह मुठभेड़ में गैंगस्टर पकड़े
विदेशों में शक्ति को बढ़ाने लगा गोल्डी बराड़
बेशक लॉरेंस बिश्नोई ने अपना अपराध का सम्राज्य ज्यादातर भारत में ही बढ़ाया ओर उसका नाम वर्ल्ड लेवल पर गोल्डी बराड़ की जोड़ी में मशहूर हो गया ओर जिस तरह लॉरेस का काम विदेशों में गोल्डी बराड़ देख रहा था ओर अब दोनों के रास्ते अलग होने के चलते गैंग के पुराने साथी भी एक दूसरे के साथ चले गए हैं और गोल्डी बराड़ अब अपनी विदेशों में शक्ति को बढ़ाने लगा हुआ है और उसका साथ रोहित गोदारा दे रहा है और इसके लिए वह अपने साम्राज्य को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन में फैलाने लगे हैं और कुछ इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों से तालमेल बैठाने लगे हुए हैं, ताकि वह अपनी ताकत को और बढ़ा सकें.
यह भी पढ़ें: पंजाब: लुधियाना में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का किया एनकाउंटर, इस टेरर ग्रुप से जुड़ा कनेक्शन
पाकिस्तान में भी पैदा हुए दुश्मन
लॉरेस बिश्नोई का नाम जिस तरीके से अपराध की दुनिया में बढ़ता जा रहा है, वैसे ही अब उसके अपने ही दोस्त से दुश्मन भी बनते जा रहे हैं. गोल्डी बराड़ के बाद पाकिस्तान में बैठा हुआ इसका पुराना साथी शहजाद भट्टी भी इसकी जान का दुश्मन बना हुआ है. आए दिन धमकियों की कोई न कोई वीडियो डालता रहता है. इनकी दुश्मनी भी अब भारत और पाकिस्तान की जंग जैसी बन चुकी है, जबकि इससे पहले एक धार्मिक त्यौहार पर इनकी एक वीडियो कॉल भी वायरल हो चुकी है, जिसमें भट्टी कह रहा है कि लॉरेंस गैंग के लिए वह अपनी गर्दन कटवाने के लिए भी तैयार है.
जब हाफिज सैयद को मारने का लॉरेंस ने बयान दिया तो यह लॉरेंस का दुश्मन बन गया. उसने हाल फिलहाल में एक वीडियो जारी करते हुए लॉरेंस को धमकी दी, जिसमें भट्टी साफ-साफ कहता है, ‘लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई, तुम कितनी भी सुरक्षा ले लो, मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा.’ अपने नए वीडियो में भट्टी अनमोल और लॉरेंस से कहता है, ‘बुलेट प्रूफ जैकेट और बुलेट प्रूफ गाड़ी लेने से कौन सा तू बच जाएगा.’ भट्टी आगे कहता है कि मैंने तुम्हारे साथ काम किया है तो तुम जानते ही हो कि भट्टी आखिर क्या कर सकता है और कितना जिगरा रखता है.
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines