हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब के तरनतारन में तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या, बंधे थे हाथ-पैर

Punjab Tarn Tarn Triple Murder Case: पंजाब के तरनतारन में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
Punjab Tarn Tarn Triple Murder Case (pic Credit- Google)

Punjab Tarn Tarn Triple Murder Case: पंजाब के तरनतारन से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बीती तुंग गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने धारदार हथियारों ने इस कांड को अंजाम दिया है। इस घटना में 2 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों में इकबाल सिंह उनकी पत्नी लखविंदर कौर और भाभी सीता कौर है।

जानकारी के अनुसार जब सुबह लोग उठे तो घर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद आस-पास के लोगों ने घर में झांककर देखा तो मामले का खुलासा हुआ। तीन लोगों के शव अलग-अलग कमरों में बिखरे पड़े थे। तीनों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे इसके अलावा मुंह पर टेप लगी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस की मानें तो बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे विरोध करने पर तीनों को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

वारदात के बाद घर का नौकर फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उनकी बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि घर में कामकाज के लिए एक नौकर भी रहता था। हालांकि वारदात के बाद से ही वह फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola