पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में पंजाब समिट का आयोजन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रेडिसन रेड मोहाली में 1 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। पहले यह समिट 29 मई को होना था, लेकिन अब इसकी तारीख बदलकर एक जून कर दी गई है।
समिट में पंजाब के विकास, शासन और भविष्य की दृष्टि पर एक विशेष संवाद किया जाएगा। पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर एक गहन चर्चा होगी। समिट के चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान होंगे। इनके अलावा कई दिग्गज हस्तियां भी समिट में बतौर मेहमान शिरकत करेंगी।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
कॉन्क्लेव के विशिष्ट वक्ता और कार्यक्रम का शेड्यूल:
सुबह 11 बजे – हरपाल सिंह चीमा
वित्त मंत्री, पंजाब
---विज्ञापन---
दोपहर 12 बजे – अमन अरोड़ा
उद्योग मंत्री, पंजाब
---विज्ञापन---
दोपहर 1 बजे – हरजोत सिंह बैंस
शिक्षा मंत्री, पंजाब
---विज्ञापन---
भोजन अवकाश
शाम 4 बजे – डॉ. बलबीर सिंह (स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब)
शाम 5 बजे – डॉ. बलजीत कौर (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, पंजाब)
शाम 6 बजे – भगवंत सिंह मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)
मार्च 2026 में हुआ था एक समिट
पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में ही एक तीन दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ आयोजित किया गया था।। यह सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चला था, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। वहीं ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ को भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर बड़ा कदम माना जाता रहा है।