---विज्ञापन---

Punjab Summit 2026: आज मोहाली में सम्मेलन शुरू, CM भगवंत मान चीफ गेस्ट, पंजाब के विकास और भविष्य के रोडमैप पर होगा मंथन

पंजाब की भगवंत मान सरकार मोहाली में आज पंजाब समिट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें पूरे प्रदेश के बिजनेसमैन, इनवेस्टर्स, इंडस्ट्रलिस्ट शिरकत करेंगे। पंजाब के विकास के लिए आवश्यक विचार विमर्श करके सुझाव देंगे।

---विज्ञापन---

पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में आज पंजाब समिट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल रेडिसन रेड में चल रहा है। जिसमें पंजाब के विकास, शासन और भविष्य पर विशेष संवाद किया जाएगा। पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर गहन चर्चा होगी। समिट के चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। उनके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई दिग्गज हस्तियां भी समिट में बतौर मेहमान शिरकत करेंगी।

आइए खेलों के माध्यम से ‘रंगला पंजाब’ को फिर से सजीव करने के लिए एक साथ आएं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

---विज्ञापन---

कॉन्क्लेव के विशिष्ट वक्ता और कार्यक्रम का शेड्यूल:

सुबह 11 बजे – हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री

दोपहर 1 बजे – बरिंदर कुमर गोयल, खनन एवं जल संसाधान मंत्री

---विज्ञापन---

दोपहर 2 बजे- अमन अरोड़ा, उद्योगी मंत्री और पंजाब आप अध्यक्ष

शाम 4 बजे – डॉ. बलबीर सिंह (स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब)

---विज्ञापन---

शाम 5 बजे – हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा मंत्री

शाम 6 बजे – भगवंत सिंह मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)

---विज्ञापन---

आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2026 में हुआ था एक समिट

पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में ही एक तीन दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ आयोजित किया गया था।। यह सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चला था, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। वहीं ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ को भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर बड़ा कदम माना जाता रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 01, 2026 10:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola