हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Serial Killer कैसे बना आम लड़का? पंजाब में एक के बाद एक 11 मर्डर, पूछताछ में खुद कबूला

Punjab Serial Killer Story: पंजाब में लगातार सीरियल किलिंग की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था। मामले में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। उसने जो कबूलनामा किया है, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrab)

Punjab Serial Killer: पंजाब के रोपड़ जिले में पिछले कुछ दिन से सीरियल किलिंग के मामले सामने आ रहे थे। जो पुलिस के लिए सिरदर्द बने थे। पुलिस ने मामले में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कभी आम लड़का था। उसने सीरियल किलिंग की बात कबूल कर ली है। कबूलनामा चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया है कि वह पहले लोगों के साथ संबंध बनाता, फिर उनको मार डालता था। अब तक आरोपी एक के बाद एक 11 मर्डर करने की बात कबूल कर चुका है। आरोपी की पहचान रामस्वरूप उर्फ सोढ़ी के तौर पर हुई है। आरोपी को Gay Serial Killer के तौर पर जाना जाता था।

यह भी पढ़ें:फील्डिंग करते समय मैदान में क्रिकेटर की मौत, जयपुर में पूर्व रणजी खिलाड़ी के साथ हादसा

आरोपी सोढ़ी ने कबूल किया है कि 2006 में वह दुबई गया था, वहां लोगों को बताया था कि वह Gay है। वह लड़कियों की तरह सज-धजकर निकलता था। अपने शिकार की तलाश करता था। पुलिस के अनुसार जब आरोपी दुबई गया तो उसकी उम्र 22 साल थी। उसे बचपन से ही लड़कियों की तरह सज-धजने की बीमारी थी। किसी को पता न लगे, वह अकेले में मेकअप करता था। पंजाब लौटने के बाद बीते अगस्त में वह सज-संवरकर रोपड़ में निकला था। टोल प्लाजा के पास उसके प्राइवेट पार्ट को लेकर मनिंदर नाम के शख्स ने कमेंट किया था। आहत होकर उसने मनिंदर को मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन जल्दबाजी में वह अपना मफलर वहीं छोड़ आया, जिसकी वजह से पकड़ा गया।

विज्ञापन

रोपड़ में किया पहला मर्डर

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहला मर्डर रोपड़ (रूपनगर) में किया था। उसने यहां बेसबॉल बैट से वार करके हरप्रीत उर्फ सन्नी नाम के युवक को मार डाला था। सन्नी घनौली थर्मल प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। सोढ़ी यहां सज-संवरकर निकला था। वह राह चलते लोगों से लिफ्ट मांगता और उनके साथ गाड़ी में संबंध बनाता था। उसने सन्नी के साथ जो पैसे तय किए थे, उसने देने से मना कर दिया था।

इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। सन्नी से 200 रुपये मांगे थे, दोनों में 150 रुपये में डील हुई थी। लेकिन सन्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। शव के पिछले हिस्से पर लाल पेन से उसने धोखेबाज लिखा था। ऐसा ही मामला रोपड़ के बेगमपुरा गांव में भी सामने आया था। सोढ़ी ने कबूल किया कि उसने ही 34 साल के मुकद्दर सिंह उर्फ बिल्ला को मारा। बिल्ला कीरतपुर और रोपड़ के बीच ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान चलाता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:90 घंटे, 120 फीट गहराई, भूखी-प्यासी बच्ची…चेतना को जिंदा बचाने को बदला प्लान

लिफ्ट लेकर वह उसकी बाइक पर सवार हुआ था। रास्ते में दोनों ने शराब पीकर संबंध बनाए थे। जिसके बाद पैसों को लेकर विवाद होने पर मफलर से गला घोंट दिया था। तीसरे केस में पुलिस ने सोढ़ी को दबोचा था। मनिंदर टोल प्लाजा पर ऑफिस बॉय की नौकरी करता था। यहां से वह अपने घर कीरतपुर साहिब आ रहा था। सोढ़ी लिफ्ट लेकर उसकी बाइक पर सवार हुआ था। जिसके बाद 5 किलोमीटर दूर मनिंदर को एक पेट्रोल पंप के पास मार डाला था।

विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट पर किया था कमेंट

मनिंदर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर कमेंट किया था। यह बात उसको चुभ गई। जिसके बाद मनिंदर पर अटैक किया। मनिंदर को उसने दबोच लिया और मफलर से गला घोंट दिया। लेकिन भागने के चक्कर में वह मफलर भूल गया था। पुलिस के अनुसार बचपन में उसे लड़कियों की तरह रहने का शौक था। लेकिन घरवाले उसे डांटते थे। जिसकी वजह से वह उनके बाहर जाने के बाद अकेले लड़कियों की तरह मेकअप करता था। सोढ़ी ने 11 मर्डर की बात कबूली है। 6 मामले पुलिस ट्रेस कर चुकी है। सोढ़ी ने रोपड़, कीरतपुर के गड़ा मौड़ा, सरहिंद और चब्बेवाल में 1-1 मर्डर की बात कबूली है। वहीं, 3 मर्डर होशियारपुर में किए हैं। पंजाब पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola