अब पंजाब में आर्मी के परिवारों को कमर्शियल स्किल ट्रेनिंग देगा PSDM, साइन हुआ MoU

Punjab Scheme PSDM and Army Families: भारतीय सेना के अमृतसर पैंथर इन्फेंट्री डिवीजन ने पंजाब कौशल विकास मिशन के साथ एक पार्टनरशीप MoU साइन किया है।

Punjab Scheme PSDM and Army Families

Punjab Scheme PSDM and Army Families: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ मान सरकार पंजाब की जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जाती है। इन्हीं योजनाओं में एक पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) योजना भी है। इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को उद्योग की जरूरत के अनुसार स्किल सिखाई जाती है। इस मिशन की सफलता को देखते हुए भारतीय सेना के पैंथर डिवीजन ने पंजाब कौशल विकास मिशन के साथ पार्टनरशीप की है।

विज्ञापन

पार्टनरशीप का MoU साइन

इस पार्टनरशीप के MoU पर PSDM की डायरेक्टर अमृत सिंह और भारतीय सेना के अमृतसर पैंथर इन्फेंट्री डिवीजन के 15 DOU के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मिलन पांडे ने साइन किए है। इस दौरान पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा मौके पर मौजूद रहे। इस पार्टनरशीप का उद्देश्य सेवारत और रिटायर JCO, रक्षा कर्मियों, अमृतसर में रहने वाली वीर नारियों, युद्ध विधवाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के परिवारों को फ्री में स्किल और कमर्शियल ट्रेनिंग देना है।

विज्ञापन

मंत्री ने की PSDM की सराहना

PSDM की सराहना करते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले चरण के तहत अमृतसर में भारतीय सेना के पैंथर इन्फेंट्री डिवीजन में सेवारत और रिटायर सैन्य कर्मियों के कुल 240 आश्रितों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब कौशल विकास मिशन पंजाब के युवाओं को उद्योग के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ