'रेलवे में पंजाबियों को दिए जाएंगे अधिक मौके', पदभार संभालते ही बोले मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

Punjab Ravneet Singh Bittu: पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू रेल, फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री बन गए हैं। बतौर मंत्री अपना पदभार संभालने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेलवे में पंजाबियों को अधिक से अधिक मौके दिए जाएंगे।

Punjab Ravneet Singh Bittu
विज्ञापन

Punjab Ravneet Singh Bittu: पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव हारने के बावजूद रेल, फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री बन गए हैं, आज उन्होंने बतौर मंत्री अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद सबसे पहले रवनीत सिंह बिट्टू ने विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि वह रेलवे को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे में पंजाबियों को अधिक से अधिक मौके दिए जाएंगे।

Advertisment

पंजाबियों को दिए जाएंगे अधिक मौके

रेलवे में भर्ती को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्रालय में यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रेलवे में सबसे ज्यादा भर्तियां होती हैं। इसमें पंजाबियों को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि रेलवे से आने-जाने वाले लोगों को ट्रेन में अच्छी सुविधाएं और भोजन उपलब्ध करवाएं। इसके अलावा ट्रेन के जरिए से माल को सही तरीके से लक्ष्य तक पहुंचाने पर ध्यान रखा जाएगा।

आगे बढ़ाएंगे फूड प्रोसेसिंग के काम

इसके साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू ने कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव का शुक्रियां अदा किया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ मिलकर रेलवे के लिए बेहतर तरीके से काम करेंगे। इस बात पर खास ध्यान दिया जाएगा कि कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी योजना है कि किसान हर रोज अपनी फसल को बेच पाएं। फूड प्रोसेसिंग में आलू के चिप्स और सॉस सबसे ज्यादा महंगे हैं। इन सब को इसमें जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ