Punjab Public Works Minister Harbhajan Singh: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन बेuतर बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। मान सरकार ने पंजाब की जनता के लिए नई योजनाएं शुरू की है। इसके अलावा मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए भी लगातार काम कर रही हैं। इसी के तहत पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रदेश के SDM और DRO के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों नेशनल हाइवेज के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा की है।
नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट पर चर्चा
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की उप-मंडल मजिस्ट्रेटों (SDM) और जिला राजस्व अधिकारियों (DRO) के साथ यह समीक्षा बैठक 3 घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक में लोक निर्माण सचिव प्रियांक भारती, चीफ इंजीनियर और नेशनल हाइवे, पंजाब पब्लिक वॉर्क्स (B&R), JSTng & RO NHAI चंडीगढ़ विपनेश शर्मा भी शामिल रहे। इस बैठक में प्रदेश के सभी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही चुनौतियों को दूर करने के लिए रणनीतियां बनाई गई। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने अधिकरियों को सभी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही इन प्रोजेक्ट के लिए लैंड एक्यूजेशन प्रोसेस को तेज करने पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें: AAP दी सरकार, आप दे द्वार’ की समीक्षा; पंजाब कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं
मंत्री का अधिकारियों को निर्देश
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने SDM को लंबित मुद्दों को हल करने और जमीन मालिकों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि यह समीक्षा बैठक अलगी बैठक में परफॉर्मेंस अप्रेजल के लिए बेंचमार्क के रूप में काम करेगी, जो जल्द ही बुलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines