पंजाब में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू, 2,075 उपभोक्ताओं पर लगा 4.64 करोड़ का जुर्माना

PSPCL Start Campaign Against Power Theft in Punjab: पंजाब में बिजली चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत PSPCL ने प्रदेश के 5 जोन में विशेष चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया है।

PSPCL Start Campaign Against Power Theft in Punjab

PSPCL Start Campaign Against Power Theft in Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही मान सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को भी बनाए हुए हैं। पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। इसी नीति के तहत पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) ने प्रदेश के 5 जोन में विशेष चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया है। इस लिस्ट में अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और पटियाला जोन शामिल है। इस बात की जानकारी बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ईटीओ ने दी है।

जांच में पकड़े गए 2,075 बिजली चोर

बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ने एक प्रेस रिलीज शेयर करते हुए बताया कि PSPCL के चेकिंग अभियान के दौरान इन पांचों जोनों में कुल 28,487 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच में कुल 2,075 कनेक्शनों के बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और दोषी उपभोक्ताओं पर 4.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

किस जोन में हुई कितनी बिजली चोरी

इस दौरान मंत्री ने जोनवार ब्यौरा भी दिया है। उन्होंने बताया कि अमृतसर जोन में बिजली चोरी के 438 मामले पकड़े गए, इन उपभोक्ताओं पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बठिंडा जोन में 527 मामले पकड़े गए, इन लोगों पर 1.41 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। लुधियाना जोन में 323 मामले पकड़े गए और इन लोगों 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जालंधर जोन में 340 मामले पकड़े गए, इन उपभोक्ताओं पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह पटियाला जोन में 447 मामले पकड़े गए और दोषी उपभोक्ताओं पर 74 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। मंत्री ईटीओ ने कहा कि जुर्माना लगाने के अलावा, इन उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। साथ ही इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ