Punjab Property Tax, होशियारपुर: पंजाब के लोगों के एक बेहद काम की खबर सामने आई है। पंजाब में जो लोग 30 सितंबर 2023 तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएंगे, उन्हें मौजूदा वित्तीय वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी मिलेगी। इस बात जानकारी खुद डीसी कम कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने दी है। इसके अलावा जनता की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार के दिन विशेष तौर पर कैश काउंटर भी खोले जाएंगे।
टैक्स में मिलेगी छूट
कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी व्यक्ति 30 सितंबर तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएंगा उसे टैक्स में 10 प्रतिशत छूट का लाभ लाब मिलेगा। लेकिन वहीं, 30 सितंबर से लेकर 31 दिसंबर तक टैक्स जमा करवाने वाले को इस तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।
भरना पड़ेगा जुर्माना
कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने आगे कहा कि एक जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक अगर कोई प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाता है कि तो उस पर टैक्स का 10 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। वहीं, अगर कोई 31 मार्च 2024 के बाद टैक्स जमा करवाता है तो ऐसे लोगों को 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज की दर के साथ टैक्स देना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: 50 हजार टीचर्स की मेरिट लिस्ट के लिए पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे कैश काउंटर
उन्होंने आगे कहा नगर निगम की ओर तरफ से 30 सितंबर 2023 तक जनता की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार वाले दिन कैश काउंटर खुले रखेंगे।
इसके अलावा व्यक्ति निगम की वेबसाइट पर विजिट करके भी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकता है।
जरूरी सूचना
ध्यान रहें कि जोभी लोग अपना टैक्स कैश काउंटर पर जमा करवाने जाए वो लोग अपने साथ अपने घर, दुकान के बाहर लगे यूआईडी नंबर प्लेट की कॉपी और जरूरी जानकारी साथ लेकर जाए। बता दें कि, लोग अपना टैक्स नगर निगम होशियारपुर के कैश काउंटर पर जमा करवा सकते है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines