मोहाली जिले के कुराली में साढ़े चार साल की बच्ची को लेकर सामने आए मामले ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया. दोपहर के समय दादा-दादी के साथ स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची को कुछ लोग कार में बैठाकर अपने साथ ले गए. घटना के दौरान बुजुर्ग दादा-दादी मदद की गुहार लगाते रहे और पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाने लगा, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला.
दरअसल बच्ची की कस्टडी को लेकर माता-पिता के बीच पहले से कोर्ट में मामला चल रहा था. इसी पारिवारिक विवाद के चलते बच्ची की मां और उसके रिश्तेदार बच्ची को अपने साथ ले गए थे. शिकायत मिलने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए.
यह भी पढें : LPG Shortage India: क्या सच में रोज 4 लाख बैरल LPG की कमी? रिपोर्ट पर सरकार ने दिया जवाब
मोहाली पुलिस की तेजी और सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के पास से ढूंढ निकाला और मामले में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी.
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए SP मनप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पहले ही अपने बेटे और बहू के बीच चल रहे शादी से जुड़े विवाद और बच्ची की कस्टडी को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई थी. शिकायत मिलने के तुरंत बाद, पुलिस ने विशेष टीमें बनाईं और क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच शुरू की . CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया.
संबंधित खबरें
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
3 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
22 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines