छा गई पंजाब पुलिस! मोहाली में अगवा हुई बच्ची को 6 घंटे में बरामद कर परिवार को सौंपा

रहे वैवाहिक विवाद और बच्ची की कस्टडी को लेकर पुलिस को जानकारी दी थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची

punjab police

पंजाब पुलिस का कमाल: मोहाली में अगवा मासूम को 6 घंटे में छुड़ाया

मोहाली जिले के कुराली में साढ़े चार साल की बच्ची को लेकर सामने आए मामले ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया. दोपहर के समय दादा-दादी के साथ स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची को कुछ लोग कार में बैठाकर अपने साथ ले गए. घटना के दौरान बुजुर्ग दादा-दादी मदद की गुहार लगाते रहे और पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाने लगा, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला.

विज्ञापन

दरअसल बच्ची की कस्टडी को लेकर माता-पिता के बीच पहले से कोर्ट में मामला चल रहा था. इसी पारिवारिक विवाद के चलते बच्ची की मां और उसके रिश्तेदार बच्ची को अपने साथ ले गए थे. शिकायत मिलने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए.

विज्ञापन

मोहाली पुलिस की तेजी और सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के पास से ढूंढ निकाला और मामले में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए SP मनप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पहले ही अपने बेटे और बहू के बीच चल रहे शादी से जुड़े विवाद और बच्ची की कस्टडी को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई थी. शिकायत मिलने के तुरंत बाद, पुलिस ने विशेष टीमें बनाईं और क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच शुरू की . CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ