Punjab Police, चंडीगढ़: पंजाब को क्राइम फ्री और ड्रग फ्री बनाने के मिशन पर पुलिस जोरोशोरो से काम कर रही है। इस मिशन के तहत पंजाब पुलिस ने अब तक कई तस्करों के करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। साथ कई कुख्यात गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया है।
सीएम मान ने दी जानकारी
पंजाब पुलिस में ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों पर पूरी तरह से नकेल कसी हुई है। सीएम भगवंत मान ने हाल ही खुलासा किया कि राज्य में अब तक 66 ड्रग तस्करों की 26.32 करोड़ की संपत्ति अटैच कर लिया है। वहीं, 753 बड़े गैंगस्टरों को गिरफ्तार हुए हैं। तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी है।
सीएम भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में क्राइम और गैंगस्टरों को काबू करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई गई है। इसकी अगुवाई एडीजीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब को नशामुक्त करने वाला ब्लू प्रिंट तैयार, जानें कब और कहां से भरी जाएगी उड़ान
कामयाबी की ओर मिशन
जानाकारी मुताबिक, राज्य में 16 मार्च 2022 से इस मिशन की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद से इस टास्क फोर्स ने अब तक 753 खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है और काफी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और वाहन जब्त किया हैं। साथ ही 23518 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 17623 एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा 1627 किलो हेरोइन भी बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस को 13.29 करोड़ रुपए बरामद हुए है।
जनता को मिल रही सरकारी सुविधाए
पंजाब क्राइम मुक्त होने के साथ-साथ विकसित भी हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली की सुविधा दे रही है जिससे 90 फीसदी लोगों का जीरो बिल आया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के 31000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया। इसके साथ ही सरकार ने किसानों के कल्याण से जरिये कई किसानों को मदद पहुंचाई है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
14 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines