हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब में अपराधियों को AI-ML तकनीक से पकड़ेगी पुलिस, DGP ने CM का जताया आभार

Punjab Police Artificial Intelligence Lab : पंजाब में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस तकनीकों से लैस होने वाली है। इसे लेकर डीजीपी ने सीएम मान का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
पंजाब पुलिस और आईआईटी रोपड़ के बीच हुआ समझौता।

Punjab Police Artificial Intelligence Lab : सीएम भगवंत मान की दूरदर्शिता सोच के तहत पंजाब पुलिस को अब तकनीकों से लैस करने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस आधुनिक और नवीनतम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीक का इस्तेमाल करेगी। पंजाब पुलिस ने लैब स्थापित करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ एक एमओयू साइन किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव की मौजूदगी में पंजाब के एडीजीपी (तकनीकी सेवाएं) राम सिंह और आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रो. राजीव आहूजा ने समझौता किया है। इसे लेकर डीजीपी का कहना है कि इस कार्य के लिए सीएम भगवंत मान को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस तकनीकी से न सिर्फ तकनीकी अविष्कारों का रास्ता साफ होगा, बल्कि भविष्य में पुलिस अपराध की तह तक जाकर उसकी जांच-पड़ताल करेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में जल्द निकलेंगी 1300 भर्तियां

विज्ञापन

एजेंसियों के कार्यों में आएगी तेजी

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एआई के जरिये पुलिस को आपराधिक गतिविधियों और धोखाखड़ी के बारे में पता लगाने में मदद मिलेगी, जबकि मशीन लर्निंग से अपराधियों के व्यवहारों और उनके स्त्रोतों को समझने में आसान होगी। इस दौरान एडीजीपी राम सिंह ने कहा कि एआई और एमएल से एजेंसियों के कार्य करने के तरीकों में बदलाव आएगा।

विज्ञापन

अधिकारियों के समय की होगी बचत

एडीजीपी राम सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था में क्रांति लाने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए इस तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के समय की बचत भी होगी।

विज्ञापन

(https://www.topskitchen.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola