हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शख्स के घर पर रात में होता था पत्थरों से हमला, 4 महीने तक पुलिस भी रही परेशान, फिर ऐसे खुली कहानी

विज्ञापन

Punjab Police Exposed Truth in This Case, होशियारपुर: पंजाब पुलिस की उस समय हैरान गई जब 4 महीने से लटके एक केस में बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल, थाना बुल्लोवाल में 4 महीने पहले एक युवक ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी कोठी पर अलग-अलग तरह से हमले करने का मामला दर्ज करवाया था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे जनाने के बाद यकिनन आप भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

4 महीनों से लगातार हो रहा था कोठी पर हमला 

थाना बुल्लोवाल में 4 महीने पहले गांव काहलूवहार के रहने वाले अवतार सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि खेतों के बीच में बनी उनकी कोठी पर कुछ अज्ञात लोग कभी पत्थर, खाली बोतल और कई अलग-अलग चीजों से हमला कर रहे हैं। अवतार सिंह का कहना है कि पिछले 4 महीनों से लगातार उसके घर पर ये हमला हो रहा है। पुलिस ने कड़ी मश्कत के बाद इस मामले के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी और ‘वो’…जिंदगी में आई दूसरी महिला तो पत्नी को ठिकाने लगाया, मृतका के भाई के बड़े खुलासे

विज्ञापन

मामले को लेकर बड़ा खुलासा 

प्रेसवर्ता करते हुए मामले की जांच कर रहे पुलिस कप्तान सरबजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इस मामले का एक नया ही मोड़ सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अवतार सिंह को पुलिस सुरक्षा चाहिए थी और अपना असला लाइसैंस बनवाना चाहता था। इसलिए अपने दोस्तों की मदद से अपनी कोठी ही पर खुद ही हमले करवा रहा था। इस सच्चाई के सामने आने पर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

(Alprazolam)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola