अमित पांडेय,
Punjab Police Exposed Arms Smuggling Gang, चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार राज्य को हर तरफ से सुरक्षित रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए एक मुहिम भी शुरू की गई। इसी मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां से 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने लोगों को अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हथियारों की तस्करी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने ये जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह, करनदीप ईसा मसीह, जगरूप सिंह के तौर पर हुई है। ये तीनों आरोपी बटाला के ही रहने वाले है। पुलिस को इन आरोपियों के पास से 15 कारतूस और मैगज़ीन सहित कुल 11 पिस्तौल, 2 लाख रुपए कैश और एक सपलैंडर बाइक बरामद हुए है।
पुलिस का ऑपरेशन
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में मध्य प्रदेश से ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए अमृतसर काउन्टर इंटेलिजेंस विंग की पुलिस टीमों ने विशेष ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां से पुलिस ने 3 लोगों को तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
नैटवर्क का पर्दाफाश
डीजीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों ने खुलासा किया है कि वो मध्य प्रदेश से हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए अमरीका में रहने वाले उनके साथियों ने ’हवाला’ के जरिए पैसे भेजे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमें पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने, हथियारों की खरीद और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए कोशिशें कर रही हैं।
विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
बता दें कि, अमरीका आधारित साथियों की पहचान बटाला के किरनदीप सिंह रंधावा और जरमजीत सिंह के तौर पर हुई है। मामले की शुरुआती जांच में ये पता चला कि ये गिरोह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। SSOP अमृतसर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत धारा 25 और IPC की धारा 109, 115, 120 और 120-B के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
5 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines