चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों आदि समेत संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस विशेष अभियान ‘आपरेशन ईगल’ मे एक भगौड़ा समेत पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर की गई थी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के निर्देश पर राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए 28 पुलिस जिलों में समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल (एडीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस कार्यवाही के दौरान, पुलिस टीमों ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध 22 एफ. आईआर दर्ज की हैं।
और पढ़िए –गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरा दक्षिण कोरियाई शख्स, अस्पताल में तोड़ा दम
डीजीपी ने कहा कि ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत चलाई गई इस विशेष मुहिम के दौरान 6 लाख रुपए की नकदी, एक हथियार, 277.45 ग्राम हेरोइन, 4880 नशीली गोलियां, 41 बोतलें शराब, 2.75 किलो अफ़ीम और 77.50 किलो भुक्की भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि एसपी रैंक के अधिकारी की देख-रेख अधीन अलग-अलग पुलिस टीमों से तरफ से 110 रेलवे स्टेशनों, 153 बस अड्डों पर चैकिंग की गई। इसके इलावा 5000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों के योग्य तालमेल वाले 500 से अधिक मज़बूत नाके भी डिप्टी सुपरडेंट पुलिस की देख-रेख अधीन लगाए गए जिससे आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा को यकीनी बनाते हुए शक्की वाहनों,व्यक्तियों की गहराई से तलाशी की जा सके।
डीजीपी ने बताया कि आपरेशन के दौरान 14,366 लोगों से पूछताछ की गई। इसी तरह पुलिस मुलाजिमों ने ‘नाकों’ पर 13021 दो-पहिया वाहनों और 8929 चार पहिया वाहनों की चैकिंग की और उल्लंघन करने वालों के 1671 चालान किये गए, जबकि 181 वाहन ज़ब्त किये गए। यह आपरेशन राज्य भर में प्रातः काल 11 बजे से शाम 4 बजे तक सिंक्रोनाइजड तरीके से चलाया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines