चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल, एस.ए.एस. नगर ने शुक्रवार को गैंग वॉर में शामिल एक कुख्यात अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य के कब्जे से पाँच जिंदा कारतूस सहित एक .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है।
अपराधिक इतिहास वाले दोनों आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ आकाश निवासी फिरोजपुर के गांव नौरंग के लेली के रूप में हुई है। पुलिस ने फिरोजपुर के गाँव बाबरा आज़म शाह के सुख उर्फ सुभाष के रूप में पहचाने गए उसके करीबी सहयोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।दोनों आरोपी व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास है, एवं दोनों ही अपराधी दोहरे हत्या, हत्या के प्रयास और आम्र्स एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों के लिए आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।
विरोधी गुटों पर हमले की फिराक में थे आरोपी
अधिक जानकारी देते हुए ए.आई.जी. एस.एस.ओ.सी. एस.ए.एस. नगर अश्वनी कपूर ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि आरोपी राहुल और सुख जोकि ज़मानत पर बाहर हैं, विरोधी गिरोहों के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि वे अपने अज्ञात सहयोगियों से अवैध हथियारों की व्यवस्था भी कर रहे थे।
कब्जे से पिस्तौल बरामद
एस.एस.ओ.सी. मोहाली की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल उर्फ आकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की, जबकि सुख मौके से भागने में सफल रहा,ए.आई.जी. अश्वनी कपूर ने आगे कहा कि फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के सभी सम्पर्कों का पता लगाने और उनके अवैध हथियारों एवं गोला-बारूद के स्रोत की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जाँच जारी है।इस बीच, थाना स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल, एस.ए.एस. नगर में आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 08 दिनांक 25/05/2023 दर्ज कर ली गई है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
20 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines