Punjab Police Recovered Heroin Worth Crores 13 Pistols: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 किलो हेरोइन और 9 लाख रुपए की ड्रगमनी मिली है। पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर, लोहगढ़ के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, अमृतसर के गांव होशियार नगर के निवासी रशपाल सिंह, गौरव उर्फ काली और दुरग्याना आबादी, अमृतसर के निवासी साहिल कुमार के तौर पर हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी इन्नौवा कार (पी.बी. 11ए.एक्स.7843) को भी जब्त किया है, जिसमें वह हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे।
गिरोह का प्रमुख मैंबर गिरफ्तार
सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस तस्करी गिरोह के एक प्रमुख मैंबर को अमृतसर के गांव भैणी के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ कालू (28) निवासी गांव भुल्लर जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। गिरफ्तार मुलजिम अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस एक्ट और मार-पीट से सम्बन्धित कम से कम आठ आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस टीम द्वारा उसके पास से 32 बोर के 13 पिस्तौलें और 26 मैगजीनों समेत दो जिंदा कारतूस बरामद करने के अलावा उसकी हुंडयी आई-20 कार भी जब्त की गई है।
यह भी पढ़े: बीजेपी ने MP में खेला ‘यादव कार्ड’, अब बिहार में भी सियासी पारा हुआ गर्म; सबकी नजर 2024 पर
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब में आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए मध्य प्रदेश से गैर- कानूनी हथियारों की तस्करी किए जाने सम्बन्धी मिली गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी वैस्ट कमलजीत सिंह औलख के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीम ने विशेष मुहिम चलाकर गांव भैणी, थाना छेहरटा, अमृतसर से उक्त मुलजिम को काबू कर लिया।
पिस्तौल को 35,000 से 50,000 तक में बेचता
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए मुलजिम ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश से 35,000 रुपए में एक पिस्तौल खरीद कर पंजाब में 50,000 रुपए में बेचता था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों द्वारा इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, हथियारों की खरीद और सप्लाई की श्रृंखला को तोडऩे के लिए जांच जारी है। इस मामले की एफआईआर नं. 273 तारीख़ 10-12-2023 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के अंतर्गत थाना छेहरटा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
16 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines