पंजाब के खन्ना शहर में शिवसेना नेता के घर पर एक पुलिसकर्मी द्वारा गद्दे के नीचे ड्रग्स रखने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को एक हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था. घटना सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है.
वीडियो शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी के घर पर रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ASI सुखदेव सिंह सादे कपड़ों में एक कमरे में जाते हैं और गद्दे के नीचे कुछ रखते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके कुछ ही देर बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंचती है, कमरे की तलाशी लेती है और दावा करती है कि उन्हें गद्दे के नीचे से लगभग 30 ग्राम हेरोइन मिली है.
इसके बाद महंत कश्मीर गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, छिपे हुए कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की इस हरकत को लेकर सवाल उठने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ASI सुखदेव सिंह CIA स्टाफ में तैनात थे. वह पुलिस के पहुंचने से पहले महंत के घर पहुंचे थे.
मामले की शुरुआत तब हुई, जब महंत के ड्राइवर गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया गया. उससे पास से साढ़े सात ग्राम हेरोइन मिलने का दावा किया गया है. जब उससे पुलिस ने पूछताछ की तो महंत का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस की एक टीम महंत के घर पहुंची थी. महंत के घर पर पुलिस तलाशी लेने पहुंची थी, तभी यह नाटक रचा गया, लेकिन पुलिस अपने मंशा में कामयाब नहीं हो सकी.
एसएसपी ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच के लिए एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. महंत कश्मीर गिरी को भी इस मामले से बरी कर दिया गया.
इस मामले को लेकर शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आप सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम होने का आरोप लगाया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘कानून-व्यवस्था’ के ‘AAP’ मॉडल में आपका स्वागत है! खन्ना पुलिस का एक ASI, CCTV में एक घर के अंदर गद्दे के नीचे चुपके से नशीले पदार्थों का पैकेट छिपाते हुए पकड़ा गया! पंजाब में ‘आप’ ने सेवाओं की ‘होम डिलीवरी’ का वादा किया था, लेकिन किसे पता था कि इसमें पंजाब पुलिस द्वारा नागरिकों को फंसाने के लिए नशीले पदार्थों की ‘होम डिलीवरी’ भी शामिल होगी?’
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
8 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
18 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines