Punjab police arrest operative of Lawrence Bishnoi & Goldy Brar: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, एजीटीएफ ने पंजाब के चंडीगढ़ से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार के मंगाली निवासी सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से चार पिस्तौल समेत 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
पंजाब पुलिस ने ऐन मौके पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को दबोचा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाना चाहते हैं, इसी के मद्दे नजर गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गिरफ्तारी के साथ राज्य में सनसनीखेज अपराधों को रोकने के लिए बड़ी सफलता प्राप्त की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि खरड़ के लांडरां से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक गुर्गे को दबोच लिया गया है।
चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार किया
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वसनीय इनपुट के बाद, एडीजीपी प्रमोद बान की समग्र निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने सचिन बच्ची को लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के गेट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरोह के सदस्यों को रसद सहायता और ठिकाने उपलब्ध कराने में शामिल था।
गैंगस्टर टारगेट किलिंग की साजिश को देने वाला था अंजाम
पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी और गिरोह के अन्य सदस्य अपने विदेशी आकाओं द्वारा दिए गए लक्ष्यों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। अधिक जानकारी साझा करते हुए सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) एजीटीएफ संदीप गोयल ने कहा कि सचिन बच्ची का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पंजाब पुलिस को वांछित था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है, साथ ही इस मॉड्यूल से और अधिक बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। इस मामले में पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम मोहाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines