चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरू हुई मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने 4 नशा तस्करों को 77.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पूछताछ में नशा तस्करी के दो अलग-अलग रैकेटों का पर्दाफाश भी किया है। पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि इन दोनों खुफिया कार्रवाइयों को काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की ओर से अंजाम दिया गया है।
काउंटर एंटेलिजेंस की टीम ने की कार्रवाई
पहली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सूत्रों से हेरोइन की बड़ी खेप के बारे सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एआईजीएसएसओसी फिरोजपुर लखबीर सिंह के नेतृत्व में काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी बाइक से नशे की खेप को लेकर जा रहे थे।
ये सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गग्गा गिल उर्फ गगन उर्फ काली निवासी गांव बारे निवासी फिरोजपुर और वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी मुहार सोना जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके पास से 41.8 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल, चार मैगजीन, 100 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) और 29 और हथियार एक्ट की धारा 25 के तगत केस दर्ज किया गया है।
दूसरे गिरोह से पुलिस ने की ये बरामदगी
डीजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित एक अन्य कार्रवाई के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने जसभिन्दर सिंह उर्फ भिन्दा और जगदीप सिंह उर्फ भूच्चर, दोनों निवासी गांव दीप सिंह वाला, फरीदकोट को गिरफ्तार करके उनके पास से 36 किलो हेरोइन बरामद की। यह गिरफ्तारी उस समय की गई, जब ये खेप बरामद करने के बाद अपने बाइक पर आ रहे थे। इस संबंध में थाना एसएसओसी फाजिल्का में ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के अंतर्गत अलग केस दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान से हो रही नशे की तस्करी
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह माड्यूल पंजाब में बड़े स्तर पर सरहद पार से और अंतर-राज्यीय नशा तस्करी में शामिल थे। स्पेशल डीजीपी (अंदरूनी सुरक्षा) आरएन ढोके ने बताया कि पुलिस टीमें इस खेप को भेजने वाले पाकिस्तान आधारित तस्करों समेत तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सुराग खोजने के लिए दोनों मामलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
18 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
21 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
22 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines