Punjab Panchayat Elections in September: पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर सारा मामला साफ हो गया है, इस साल सितंबर के महीने में ग्राम पंचायत के चुनाव होंगे। इस बातकी जानकारी की खुद पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी है। हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता रुलदा सिंह ने वकील दिनेश कुमार और शिखा सिंगला के जरिए सुनवाई के दौरान वाजिफ तर्क दिया। उन्होंने कहा कि जनवरी में ग्राम पंचायतों को भंग करने के बाद भी पंजाब में पंचायतों चुनाव नहीं हुए। इसी सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने जानकारी दी कि राज्य में ग्राम पंचायत के चुनाव सितंबर में करवाएं जाएंगे।
क्या है मामला?
बता दें कि पिछले साल पंजाब सरकार ने 11 अगस्त को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था। इसके बाद राज्य के कई सरपंचों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया और यह मामला हाई कोर्ट में पहुंचा। मामला हाई कोर्ट में जाने के बाद पंचायतों को दोबारा बहाल किया गया। हालांकि पंजाब में पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2023 में ही पूरा हो गया। इसके बाद पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्ररों को पंचायतों में नियुक्त कर दिया।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन रोजगार, 443 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
पंजाब में है 13241 पंचायतें
पंजाब में कुल 13241 पंचायतें हैं, वहीं 153 ब्लॉक समितियां और 23 जिला परिषद हैं। प्रदेश के होशियारपुर जिले में सबसे ज्यादा 1405 पंचायतें हैं, दूसरे नंबर पर पटियाला है, जहां 1022 पंचायतें हैं। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नगर निगम चुनावों को लेकर भी हुई। नगर निगम चुनाव के लिए एडवोकेट जनरल ने कोर्ट से 3 हफ्ते का समय मांगा है। क्योंकि इससे जुड़ा एक केस सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines