Punjab Online Bribery Trend, चंडीगढ़: पंजाब में मान सरकार द्वारा रिश्वतखोरी को लेकर लागू की गई जीरो टॉलरेंस नीति के बाद ऐसा नहीं है कि भ्रष्टाचारी सुधर गए हैं, हां लेकिन उन्होंने अपना तरीका जरूर बदल लिया है। राज्य की विजिलेंस की टीम की तरफ से हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, अब भ्रष्टाचारियों ने रिश्वत कैश में लेने के बजाए ऑनलाइन लेना शुरू कर दिया है।
ऑनलाइन रिश्वत लेने का ट्रेंड
पंजाब विजिलेंस टीम की तरफ से किये खुलासे के अनुसार उन्होंने पिछले एक साल में रिश्वतखोरी के इस तरह के एक दर्जन से ज्यादा मामलों में FIR दर्ज की है। इस सभी केस में एक बात कॉमन है कि रिश्वत लेने वाले सरकारी कर्मचारी रिश्वत का पैसा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के खातों ऑनलाइन पेमेंट के जरिए वसूल रहे थे।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड ASI ने महिला को बुलाया होटल, बीयर पिलाकर बनाए संबंध, फिर सिर पर मारी बोतल
सामने आए कई केस
विजिलेंस टीम की तरफ से इस तरह के कई केस के उदाहरण भी दिये गए। ब्यूरो ने बताया कि जून कॉरपोरेपेशन के सब डिवीजन ऑफिसर मोहन लाल लाइनमैन को 34,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उसने लुधियाना के एक व्यक्ति का बिजली का कनेक्शन न काटने के लिए रिश्वत मांगी और उसे गूगल पे पर सारे पैसे लिये। इसके अलावा जांलधर के हेड कांस्टेबल रघुनाथ सिंह को भी मई महीने में इसी तरह से गूगल पे के जरिए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन पेमेंट के जरिए कई सरकारी कर्मचारियों ने लोगों से रिश्वत ली है।
करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत
विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने भी बताया कि इस तरह के रिश्त के मामलों में भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवाना आसान हो जाता है। लेकिन लोगों को भी जागरुक होना पड़ेगा और इस तरह के रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत करनी होगी। ताकी रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। ब्यूरो ने बताया कि अब उन्हें एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर भी ऑनलाइन रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही है, जिसकी वो जांच कर रहें हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines