[Live Updates] Punjab Nikay Chunav Result : बरनाला नगर निगम चुनाव: ‘आप’ की बड़ी बढ़त, शुरुआती नतीजों में 17 में से 15 सीटों पर शानदार जीत
[Live Updates] Punjab Nikay Chunav Result : Aam Aadmi Party ने Barnala नगर निगम चुनावों के शुरुआती नतीजों में बड़ी बढ़त बनाते हुए विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है। नगर निगम की कुल 50 सीटों के लिए जारी मतगणना के बीच अब तक घोषित 17 वार्डों के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 15 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर एकतरफा बढ़त हासिल कर ली है,
शुरुआती रुझानों और नतीजों को देखते हुए आम आदमी पार्टी नगर निगम पर कब्जा जमाने की ओर मजबूती से बढ़ती दिखाई दे रही है। पार्टी समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है
वहीं, Bharatiya Janata Party केवल 1 वार्ड में जीत दर्ज कर अपना खाता खोलने में सफल रही है। दूसरी ओर Indian National Congress और Shiromani Akali Dal जैसी पारंपरिक पार्टियां अब तक सामने आए नतीजों में खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही हैं,
इसके अलावा 1 सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। अब सभी की निगाहें बाकी वार्डों के नतीजों पर टिकी हुई हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बरनाला नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिल रहा है।
बरनाला नगर निगम
कुल वार्ड -50
नतीजे आए -17
आप -15
कांग्रेस -
बीजेपी -1
अकाली दल -
आजाद -1