मोहाली: सिख कैदियों की रिहाई पर मोहाली में बुधवार को बवाल हो गया। प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में घुसना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने यहां पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी। इस पर बैरिकेड तोड़ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों व पुलिस में जमकर झड़प हुई।
तलवारों से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया
कुछ देर हंगामा होने के बाद भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने लाठी, डंडों व तलवारों से पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। वहीं, भीड़ के अनियंत्रित होने पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग किया। कुछ देर भिडंत के बाद किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया जा सका।
और पढ़िए –पंजाब में नशे के खिलाफ जंग जारी, पुलिस ने 5 किलो हेरोइन के 1 तस्कर पकड़ा
CM आवास पर जाना चाहते थे प्रदर्शनकारी
बवाल में भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रसत किया। हंगामे के बाद चंडीगढ़ में पुलिस ने धारा 144 लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी पंजाब के CM आवास पर जाना चाहते थे।
यह है मांग
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की जाए। यह प्रदर्शन मोहाली में चंडीगढ़ बॉर्डर पर 7 जनवरी से चल रहा है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों पंजाब के CM के घर कूच करने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
4 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines