---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab News: अबोहर बॉर्डर पर दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन समेत हथियारों का जखीरा बरामद

अबोहर: पंजाब के अबोहर बॉर्डर पर रविवार को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। यहां BSF ने दोपहर करीब 12:15 बजे जांच अभियान के दौरान दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। इस खेप के बरामद होने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई […]

---विज्ञापन---

अबोहर: पंजाब के अबोहर बॉर्डर पर रविवार को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। यहां BSF ने दोपहर करीब 12:15 बजे जांच अभियान के दौरान दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। इस खेप के बरामद होने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आसपास इलाके में जांच अभियान चल रहा है।

---विज्ञापन---

 

फिलहाल बीएसएफ इस बारे में जांच कर रही है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में हथियार किस लिए लाए गए। क्या यह किसी आतंकी साजिश का हिस्सा है? स्थानीय पुलिस अब आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है। क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पंजाब के गन कल्चर पर लगातार बीएसएफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

---विज्ञापन---

इससे पहले फिराेजपुर में मिले थे हथियार 

जानकारी के मुताबिक एके-47 राइफल और बरामद गोला-बारूद से आशंका है कि पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से सीमापार से लाए गए। इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर में BSF पे फिरोजपुर के गांव गंडू किल्चा में सीमा पर लगी बाड़ के आगे विशेष तलाशी अभियान चलाया था। इस तलाशी के दौरान, BSF ने 2 पैकेट में 5 मैगजीन के साथ 5 असॉल्ट राइफल और 10 मैगजीन के साथ 5 पिस्टल बरामद की थी।

 

First published on: Dec 11, 2022 04:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola