Punjab News: परिवहन मंत्री भुल्लर बोले- ट्रांसपोर्ट कमिश्नर करें औचक निरीक्षण, काम न करने वाले कर्मचारियों पर हो कार्रवाई

Punjab News, Laljit Singh Bhullar, Bhagwant Mann, Transport Department

लालजीत सिंह भुल्लर

चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री सरदार लालजीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशानी की शिकायतों काे गंभीर से लिया है। उन्होंने कर्मचारियों को ऐसी हरकतों से बाज़ आने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को परेशानी मुक्त और पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा

परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि यह आम लोगों की सरकार है और लोगों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग को निर्देश दिए कि आर.टी.ए. कार्यालयों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों की शिकायतों पर तुरंत विचार किया जाए और दोषी पाए गए कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध बनती विभागीय कार्यवाही की जाए।

विज्ञापन

कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए फटकार लगाई

परिवहन मंत्री ने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मौनीश कुमार को भी हिदायत की कि वह आर.टी.ए. कार्यालयों का निरंतर औचक निरीक्षण सुनिश्श्चित बनाएं। मंत्री ने कहा कि उनको कई आर.टी.ए. कार्यालयों में लोगों को परेशान करने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को अपने काम में सुधार लाने के लिए सख़्त फटकार लगाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ