Viral Video, अमृतसर: एक पार्टी के वायरल वीडियो की वजह से दो DSP समेत 5 पुलिसकर्मियों का तबादला हो गया। दरअसल, वीडियो में ये 5 पुलिस वालें अमृतसर के सट्टा कारोबारी की पार्टी में उसके साथ नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी का ये वीडियो खूब वायरल हुआ। इसके बाद डीजीपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पार्टी में शामिल हुए पांचों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्या था वायरल वीडियो में?

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 7 अगस्त को हुई पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के चेयरमैन के बर्थडे पार्टी का है। वीडियो ये पांचों पुलिसकर्मी के साथ कमल कुमार बोरी में डांस कर रहा था। बता दें कि बोरी पर हत्या की कोशिश, NDPS एक्ट, और जुआ के कई मालले दर्ज हैं।

विज्ञापन

ऐसे मामले ने पकड़ा तूल

वीडियों में थाना सदर के प्रभारी गुरविंदर सिंह, थाना बी डिवीजन के प्रभारी हरिंदर सिंह, पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, थाना एयरोपर्ट के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर में नीरज कुमार शामिल थे। वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ ली। जिसके बाद पुलिस कमिशनर ने इन सभी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया।

विज्ञापन

डीएसपी का तबादला

डीजीपी ने पार्टी में शामिल डीसीपी संजीव कुमार का तबादला मानसा में कर दिया। वहीं, डीएसपी प्रवेश चोपड़ा का तबादला बठिंडा किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ