Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रविवार रात बल की चंदू वडाला और कसोवाल चौकियों पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। गुरदासपुर के डीआईजी ने कहा कि जवानों ने ड्रोन को घुसने से रोकने के लिए उस पर फायरिंग की और आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।
गुरदासपुर बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ की चंदू वडाला पोस्ट और कासोवाल पोस्ट पर बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। जवानों ने उसे आगे घुसने से रोकने के लिए फायरिंग की। आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है।
4 दिसंबर को तरनतारन जिले में घुसे थे पाकिस्तान ड्रोन
इससे पहले 4 दिसंबर को पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन किलो हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था। यह बरामदगी पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त अभियान में की गई है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, “सीमापार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तरनतारन पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान में वल्टोहा पुलिस स्टेशन के एक इलाके में तलाशी के दौरान 3 किलो हेरोइन के साथ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया है।”
अधिकारियों का हवाला देते हुए ANI ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 3 दिसंबर को तीन पैकेट बरामद किए, जिसमें 7.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 राउंड 9 एमएम गोला बारूद पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती, फाजिल्का के पास के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines