Punjab News: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर में पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया

Pakistani drone

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान (Pakistan) से आए एक ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और बुधवार सुबह सैनिकों ने भारोपाल में सीमा चौकी से करीब 20 मीटर की दूरी पर पाकिस्तान की तरफ गिरा हुआ ड्रोन देखा।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ड्रोन को देखने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर जाने लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद वह पाकिस्तानी बॉर्डर के अंदर गिर गया। ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद बीएसएफ के जवान इलाके के आसपास तलाशी अभियान चला रहे हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर 220 ड्रोन देखे जा चुके हैं।

फाजिल्का में 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब के फाजिल्का जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने करीब 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ