चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार एनआरआई पंजाबियों के साथ मिलनी समारोह करवा रही है, जिससे प्रवासी पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों को जल्दी और सन्तोषजनक ढंग से हल किया जा सके।
रविवार को पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री सरदार कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी दी। आगे उन्होंने बताया कि मोगा में एनआरआई पंजाबियों के साथ मिलनी प्रोग्राम कल 26 दिसबंर को करवाया जा रहा है, जहां मोगा, फिऱोज़पुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा आदि जिलों से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों के मामलों की सुनवाई करके उनका हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को अमृतसर में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरन तारन जिलों को मिलनी समारोहों के अंतर्गत कवर किया जायेगा, जिनके लिए प्रवासी पंजाबी ऑनलाइन या मौके पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
सरदार कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी सभी समस्याओं का निश्चित समय में निपटारा किए जाने के लिए पंजाब सरकार विशेष नीति तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि एन.आर.आई. पंजाबियों की समस्याओं को सुनने और उनके हल के लिए पंजाब सरकार हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीने में दो बार एन.आर.आई. मिलनी समारोह करवाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जि़ला जालंधर में 16 दिसंबर को आयोजित प्रोग्राम में 160 मामले, 19 दिसंबर को एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 74 मामले और 23 दिसंबर को लुधियाना में 170 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
37 mins agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines