Delhi CM Targeted Sunny Deol: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के गुरदासपुर में विकास क्रांति रैली में अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद सनी देओल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली बार, आप सभी ने सनी देओल को वोट दिया था। क्या वे आपकी समस्या सुनने कभी यहां आए थे? जब वो कभी नहीं आए, तो उनका सत्ता में रहने का क्या फायदा हुआ? आपने सोचा कि वह एक बड़े एक्टर हैं और अगर हम उन्हें वोट देंगे, तो वे कुछ करेंगे। ये बड़े लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। अपना वोट आम आदमी को दीजिए, आम आदमी पार्टी जनता के हित में कार्य करती है।
यह भी पढ़े:किडनैप किया और दुष्कर्म के बाद पीड़िता को पहुंचा दिया घर, पटना जंक्शन से लापता युवती के बारे में सनसनीखेज खुलासा
कार्य के आधार पर वोट दें
केजरीवाल ने गुरुदासपुर भाषण के दौरान अपनी विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि, आम लोगों को वोट दो, जनता के हित में काम होगा। कभी फोन करोगे फोन तो उठाएगा। कभी जरूरत होगी तो आपके घर भी आएगा। दूसरी पार्टी के चक्कर में मत पड़ो वह धोखा ही देगा। जनता समझदार है आप बहकावें में आने के बजाय अपने फैसले स्वंय ले। जो नेता आपके हित में हो उसे वोट दे। जिस सरकार का काम अच्छा हो, जिसने जनता के हित में कार्य किया हो उसे चुनियें। साथ ही उन्होने जनता से अपील की, कि सरकार ने पिछले डेढ़ साल में जो काम किया है, काम को मद्देनजर रखकर वोट करना। जिस तरीके से सनी देओल ने जनता को धोखा दिया है। इसबार उनके धोखे में मत पड़ना।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पढ़ें, मतगणना की ए टू जेड जानकारी
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बनेंगे विद्यालय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मे विकास क्रांति रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुरदासपुर में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकारी स्कूल बनाये जा रहे हैं। मेरी सरकार राजनीति में पैसा कमाने और सता का सुख भोगने नहीं आई है। जनता की सेवा करना और उनकी जरूरतें पूरी करना एक नेता का कर्तव्य होता है। पहले की सरकार कहती थी खजाना खाली है। गुरदासपुर वीरों की धरती है। देश के लिए शहीदों ने बलिदान दिया है। शहीदों के परिवार को हमलोग 1 करोड़ की सम्मान राशी देते हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
19 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines