C Pite Training And Employment Centre For Youths: मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल पाए, इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब युवा (सी-पाइट) प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र का शिलान्यास किया, जो सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सी-पाइट सेंटर 10 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और यह आत्म-अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार कौशल प्रदान करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सी-पाइट देशभर में अपनी तरह का एकमात्र संस्थान है, जो युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए मुफ्त आवास और प्रशिक्षण प्रदान करता है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों में 14 सी-पाइट कैंप संचालित हैं और अब तक 2,52,656 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें से 1,14,670 युवाओं को रोजगार मिला है।
78.50 करोड़ रुपए का बजट दिया
सीएम मान ने कहा कि गांव खेड़ी में बनने वाले नए परिसर में क्लासरूम, आवास, खान-पान, आधुनिक खेल मैदान और अन्य सुविधाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में हर साल 1200 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंजाब के अलग-अलग जिलों में स्थित 14 सी-पाइट परिसरों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत किया जा रहा है, जिसके लिए पंजाब सरकार ने 78.50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि सी-पाइट अब युवाओं के लिए ड्रोन, सुरक्षा सेवाएं और खनन प्रशिक्षण भी शुरू कर रहा है. इसके साथ ही सी-पाइट परिसर में ‘ड्रोन प्रशिक्षण, मरम्मत और संयोजन में उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि इन पहलों से पंजाब के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे और विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के गरीबों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और बेरोजगार युवाओं को अधिक लाभ होगा।
पंजाब में कितने सी-पाइट कैंप हैं
भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों में 14 सी-पाइट कैंप संचालित हैं और अब तक 2,52,656 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें से 1,14,670 युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि ग्राम खीरी में बनने वाले नए परिसर में क्लासरूम, आवास, खान-पान, आधुनिक खेल मैदान और अन्य सुविधाएं होंगी, जिसके लिए पंजाब सरकार ने 78.50 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 34 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए ऐसे प्रयास नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि सी-पाइट की इन पहलों से युवाओं को ड्रोन, सुरक्षा सेवाएं और खनन प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और ग्रामीण इलाकों के गरीबों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और बेरोजगार युवाओं को अधिक फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- नाबालिग ही देते हैं हादसों को अंजाम, पंजाब में 18 से कम उम्र में वाहन चलाया तो मां-बाप को होगी सजा
संबंधित खबरें
पंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
5 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
5 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines