CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज जालंधर के शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने पहुंची। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आर्शीवाद लिया और पंजाब के लिए सुख की कामना की। सीएम मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने मां त्रिपुरमालिनी धाम में पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रबंधक ने डा. गुरप्रीत कौर को मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। डा. गुरप्रीत कौर ने मंदिर में देवी दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।
जालंधर के भार्गव कैंप स्थित सतगुरु कबीर मंदिर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गरप्रीत कौर नतमस्तक हुई। जहां उन्होंने कहा कि आज वह चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत का लोगों का शुक्रिया अदा करने आई हैं। सीएम मान दो दिन से जालंधर आए हुए हैं और वह अपने वादे के मुताबिक अपने घर पर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही उसका समाधान किया जा रहा है।
इस दौरान उद्योगपति शीतल विज के पुत्र अभिषेक विज भी उपस्थित थे। डा. गुरप्रीत कौर ने मंदिर में देवी दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत भी की। उन्होंने प्रबंध कमेटी के कामों की प्रशांसा की l
निगम चुनाव को लेकर क्या है रणनीति
गुरप्रीत कौर ने कहा कि निगम चुनाव में भी आप को बहुमत जरूर मिलेगा। वहीं जालंधर वेस्ट से नए विधायक बने मोहिंदर भगत ने कहा था जालंधर कोर्पोरेशन में आप का मेयर बनेगा। गुरप्रीत कौर ने कहा कि सीएम दो दिन के जालंधर दौरे पर है आप लीडरशीप के साथ मीटिंग करेंगे और निगम चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
सीएम मान लोगों की सुन रहे हैं समस्याएं
आप को बता दें, आज मुख्यमंत्री का दूसरा दिन है वह अपने जांलधर स्थित आवास पर लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रहे हैं। वादे के मुताबिक, कल उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और वालंटियर्स के साथ मुलाकात भी की।
AAP की रिकॉर्ड तोड़ जीत
जालंधर वेस्ट सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी से मोहिंदर भगत ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। मोहिंदर भगत 37,325 वोटों के साथ जीते हैं। मोहिंदर भगत को 55,246 वोट मिले।
ये भी पढ़ें- नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे CM भगवंत मान, जानें वजह
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 hr agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
23 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines