Punjab IPS-PPS Transfer News: पंजाब में जालंधर के SSP अंकुर शर्मा समेत 28 IPS और PPS अफसरों का ट्रांसफर हो गया है। हरकमलप्रीत सिंह खख जालंधर के नए SSP नियुक्त किए गए हैं। वहीं, नवीन सिंगला को जालंधर का नया डीआईजी बनाया गया है। पंजाब के कुल 14 जिलों को नए SSP मिले हैं। 24 आईपीएस 4 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अमृतसर रूरल, मोहाली, जालंधर रूरल, बठिंडा, मानसा, मोगा, तरनतारन, खन्ना, मुक्तसर, फाजिल्का, पटियाला के एसएसपी को बदल दिया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
चरणजीत सिंह को अमृतसर रूरल एसएसपी लगाया गया है। इसी तरह भागीरथ सिंह मीणा को मानसा एसएसपी, दीपक पारिक को मोहाली एसएसपी, प्रज्ञा जैन को फरीदकोट एसएसपी, अंकुर गुप्ता मोगा एसएसपी, अश्वनी गोत्याल को खन्ना एसएसपी, सुहैल कासिम को बटाला एसएसपी, नानक सिंह को पटियाला एसएसपी, अमनीत कौंडल को बठिंडा एसएसपी, गौरव तुरा को तरनतारन एसएसपी, तुषार गुप्ता को मुक्तसर एसएसपी, गगन अजित सिंह को मलेरकोटला एसएसपी, हरकमलप्रीत सिंह को जालंधर रूरल एसएसपी और वरिंदर सिंह बराड़ को फाजिल्का एसएसपी बनाया गया है।
आपको बता दें, इससे पहले मार्च माह में मान सरकार की तरफ से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया था। दो आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया था। 15 मार्च को जारी किए गए आदेश के अनुसार, राजस्व और पुनर्वास सचिव के रूप में आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह ठिंड को नियुकत किया गया था। वहीं, हरबीर सिंह को पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग का विशेष सचिव का प्रभार दिया गया था।
वहीं, पीसीएस अधिकारियों की बात करें तो बठिंडा में लतीफ अहमद को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) के पद पर तैनात किया गया था. सुखप्रीत सिंह सिद्धू को एडीसी (ग्रामीण विकास) मुक्तसर भेजा गया था. फरीदकोट में एडीसी के पद पर जगजीत सिंह को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा राकेश कुमार पोपली को एडीसी (सामान्य), फाजिल्का का पदभार दिया गया। वहीं, पीसीएस अधिकारी राजपाल सिंह, हरकीरत कौर, अमित सरीन और चरणदीप सिंह का भी तबादला किया गया था. दिसंबर 2023 में 4 आईएएस और 44 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।
ये भी पढ़ें- Punjab: लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने बुलाई SDM और DRO की बैठक, नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
16 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
20 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines