Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य की जनता के जीवन को बेहतर बनाने का भी काम कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब की मान सरकार ने कई कैंप भी शुरू किए हैं। ताकि आम लोगों की समस्याओं का निदान हो सके। इसलिए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने करतारपुर में ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार पहल के तहत आयोजित विशेष कैंप का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कैंप में मिले आवेदनों के आधार पर एलिजिबिल आवेदकों को जल्दी सरकारी सेवाओं का जल्द से जल्द लाभ देने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ उनके अलग-अलग सरकारी विभागों/कार्यालयों से संबंधित मुद्दों का समाधान करना है।
सरकार की पहल दे रही है फायदा
इन कैंप के माध्यम से पंजाब सरकार लोगों के दिलों तक सरकारी सेवाएं पहुंचा रही है और अलग-अलग विभागों के अधिकारी लोगों के घरों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। राज्य सरकार की यह पहल लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उनका पैसा और समय दोनों बच रहा है, क्योंकि अब उन्हें अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है।
मंत्री ने सुनी लोगों समस्याएं
मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कैंप में आने वाले लोगों को सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कैंप में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उचित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सेवाएं प्राप्त करने वाले लोगों को अनुमोदन/अप्रूवल लैटर भी दिए।
लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है सरकार
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रही है और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने 600 यूनिट बिजली माफी, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, सरकारी नौकरियां, 1076 हेल्पलाइन जैसे कोई भी जनहितैषी फैसले लिए है। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन, कैबिनेट मंत्री की बेटी हरप्रीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- पंजाब CM मान ने किया सी-पाइट का शिलान्यास, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
4 hrs agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
6 hrs agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
15 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
15 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
3 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines