CM Mann Action On Corruption: सीएम मान लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है और इसी के तहत पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Limited) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्स.ई.एन, जे.ई और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि इस मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अचानक हुई चेकिंग
हरभजन सिंह ई टी ओ ने बताया कि पीएसपीसीएल के एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से 25 जुलाई को पीएसपीसीएल के इस केंद्रीय भंडार से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम कंडक्टर रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान हो सकता था।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इस दौरान मौके पर जांच के अनुसार, जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सियन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एलडीसी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दोषी कर्मचारियों और सामान उठाने आए व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- …तो क्या मैं किसानों को लाहौर भेज दूं? पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
15 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines