Punjab News: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी देकर साफ कर दिया कि वो विधानसभा चुनाव पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी। पंचकुला में आयोजित ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली-पंजाब की तरफ हरियाणा में भी घरेलु बिजली मुफ्त और 24 घंटे दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने ऐेसे-ऐसे काम करके दिखाए हैं कि आज पूरी दुनिया के लोग उन्हें उनके काम से जानते हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं और पीएम मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाल कर पूरे प्रदेश को ललकारा है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां एक भी सीट नहीं जानी चाहिए।
सरकार ने किए 5 वादे
पहली गारंटी- दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी.
दूसरी गारंटी- दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे. सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा.
तीसरी गारंटी- सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी.
चौथी गारंटी- हर महिला को हर महीना एक हजार रुपए देने का काम करेंगे.
पांचवीं गारंटी- हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे.
हम राजनीति को धंधा नहीं समझते- सीएम मान
इस दौरान पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता की सेवा करने के लिए इनकम टैक्स की नौकरी छोड़ दी। हम राजनीति को धंधा नहीं समझते, यह इनका प्रोफेशन नहीं, बल्कि पैशन है। अगर दूसरी पार्टियों के नेता सही होते तो हमें पार्टी बनाने की क्या जरूरत थी। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल से बीजेपी पर जो सत्ता का भूत सवार है, जनता को झाड़ू से उस भूत को उतारना है। एक तरफ बीजेपी का मॉडल है, जिसने जनता को झूठे वादे करके सिर्फ गुमराह करने का काम किया। अग्निवीर, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली और सड़कें ठीक करने के नाम पर झूठ बोला है। एक तरफ बीजेपी की झूठ की गारंटी है, तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की गारंटी है जो सच की गारंटी है।
ये भी पढ़ें- पंजाब की महिला आयोग अध्यक्ष का मीडिया से खास अनुरोध, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कही ये बात
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
5 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines