Punjab New Policy, लुधियाना: पंजाब की मान सरकार ने राज्य के लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के फैसला लिया, जिसकी तारीफ आज प्रदेश का हर एक नागरिक कर रहा है। रविवार को मान सरकार द्वारा लुधियाना में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 43 सरकारी सेवाएं लोगों को घर बैठे प्रदान की जाएंगी। प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए लोगों ने राज्य सरकार के फैसले की काफी तारीफ की। लोगों ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब के इतिहास में सफलता की एक नया अध्याय लिखेगा।
https://twitter.com/CMOPb/status/1733840290107273270
घर बैठे-बैठे होंगे लोगों के सरकारी काम
शाहकोट से आए चमकौर सिंह ने मान सरकार इस फैसले को आम जनता के हितकारी बताया और कहा कि आम जनता को सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी, क्योंकि अब सारा काम लोग अपने घर पर ही करवा सकेंगे। मोगा के रहने वाले अमरीक सिंह ने सरकार के इस फैसले को क्रांतिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद अब आम जनता को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे-बैठे लोगों के सरकारी काम हो जाएगे। इस सुविधा से लोगों का काफी टाइम बचेगा, जिसमे वो अपने बाकी के काम कर सकते हैं। वहीं, बंगा के रहने वाले राजपाल सिंह का कहना है कि इससे सरकारी दफ्तर में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी नकेल लगेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के सार्थक नतीजे जल्द ही देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: कौन है Navjot Sidhu की बहू Inayat Randhawa
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन
प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में आए माडल टाउन के निवासी गुरकरण सिंह ने इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन बताया है। उन्होंने कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एक बड़ा कमद है। वहीं, रायकोट से आए नाजम सिंह ने बताया कि इस अनूठी पहल से लोगों को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा क्योंकि वह सिर्फ एक फोन नंबर डायल करके घर से ही नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
16 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
21 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines