---विज्ञापन---

Punjab: भगवंत मान सरकार की नई पहल, अब शुरुआती चरण में ही लगाया जाएगा मरीजों में कैंसर का पता

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार टाटा ग्रुप के साथ तीन समझौते किए हैं। ये जानकरी भाभा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में आईपीडी की सेवा की शुरुआत करते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताई। सीएम मान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पंजाब सरकार ने टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ तीन एमओयू पर साइन […]

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार टाटा ग्रुप के साथ तीन समझौते किए हैं। ये जानकरी भाभा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में आईपीडी की सेवा की शुरुआत करते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताई। सीएम मान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पंजाब सरकार ने टाटा मेमोरियल सेंटर के साथ तीन एमओयू पर साइन किए हैं। टाटा ग्रुप पंजाब के सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा।

सीएम भगवंत मान ने इस दौरान टाटा मेमोरियल पर एक का विमोचन भी किया। उन्होंने इससे पहले अस्पताल में आईपीडी सेवाएं शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने चौथी मंजिल पर भर्ती मरीजों से बात भी की। उन्होंने मानवता के प्रति अनुकरणीय सेवा के लिए टाटा ग्रुप की सहारना भी की। सीएम मान ने कहा कि संगरूर और न्यू चंडीगढ़ में टाटा मेमोरियल अस्पताल मरीजों को ग्लोबल स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जो पंजाब के लिए वरदान है। पंजाब सरकार ने संगरूर में कैंसर अस्पताल के लिए 42 करोड़ रु की राशि दी हैं। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

---विज्ञापन---

पंजाब में कैंसर बीमारी एक गंभीर समस्या है। लोगों को कैंसर का पता चलने में देर हो जाती है। लेकिन अब शुरुआती दिनों में ही कैंसर का पता चल सकेगा। पंजाब सरकार सभी गांवों में मोबाइल वैन सेवा शुरू करने जा रही है। इससे मरीजों की जांच कर कैंसर को शुरुआती दिनों में ही डिडेक्ट कर लिया जाएगा।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 08, 2023 01:17 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola